सोनौली नगर पंचायत का प्रत्येक वार्ड होगा कीचड़ मुक्त –सुधीर त्रिपाठी
सोनौली नगर पंचायत का प्रत्येक वार्ड होगा कीचड़ मुक्त –सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनोैली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के प्रत्येक वार्ड को कीचड़ मुक्त और रोशनी युक्त करने का युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है । कोई भी वार्ड किचड़ युक्त नहीं रहेगा। किसी भी वार्ड वासी के पैर में कीचड़ नहीं लगेगा।
उक्त बातें सोमवार की सुबह सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 गौतमबुद्ध नगर में शानदार इंटरलॉकिंग सड़क का
रिबन काटकर लोकार्पण करते हुए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहीं।
उन्होने कहां कि गौतमबुद्धनगर (फरेनवा) को यह सड़क सीधे सोनौली के मुख्य बाजार से जोड़ने का कार्य करेगा।
इस सड़क के अभाव में वार्डवासियों को लम्बी दूरी तय कर हुए मुख्य बाजार में पहुंचना पड़ता था।
सड़क लोकार्पण के अवसर पर गदगद वार्ड वासियों ने सुधीर त्रिपाठी को फूल मालाओं से लाद लाद कर उनका भव्य स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर सभासद बेचन प्रसाद, राजकुमार नायक, अमीर आलम एवं रामानन्द रौनियार, अलीशेर, दीपक गौड़, मुरारी मद्धेशिया, आशुतोष त्रिपाठी, जोखन, ठागे, अशरफी लाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





