फूल माला व सम्मान देने के लिए अवैध धंधेबाजों में मची होड़

फूल माला व सम्मान देने के लिए अवैध धंधेबाजों में मची होड़

फूल माला व सम्मान देने के लिए अवैध धंधेबाजों में मची होड़

इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा में इन दिनों अवैध धंधे बाजो ने अपना ट्रेंड बदल दिया है। अपना संपर्क बेहतर बनाने वह अपनी बेहतर छाप छोड़ने के लिए अब उन लोगों ने फूल माला का सहारा ले लिया।
जिम्मेदारों को फूल माला व सम्मान देकर वह अपने अवैध धंधे के संचालन में रोक न लगाने का नया तरकीब ढूंढ लिया है। नौतनवा में इन दिनों जिस तरीके से फूल माला व सम्मान देने की होड़ मची है, काश इस तरह का सम्मान वह फूल माला देने की परंपरा शहीदों के परिवारों पर भी अपनाए जाते।
अभी हाल ही में नौतनवा के लाल शहीद पूरन थापा का शहीद दिवस था लेकिन बहुत कम ही मिले कि उस शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शहादत दी ।नौतनवा में इन दिनों जिस तरह फूल माला व सम्मान देने की परंपरा की शुरुआत हुई है वह भविष्य के लिए भी ठीक नहीं है। यह अवैध धंधे बाज अपने जाल में फंसाने के लिए जिम्मेदारों के पास पहुंच कर अपनी पहचान बनाने एवं अपनी छाप छोड़ने में तो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।लेकिन जिम्मेदारों को भी सचेत होना पड़ेगा कि आखिर वे जिम्मेदार ऐसा कौन सा बहादुरी का कार्य करके आए हैं कि उन्हें थोक भाव में फूल माला व सम्मान की गठरी थमाई जा रही है ।

अब तो यह समय की मांग है।
क्योंकि जिम्मेदारों को चिंतन मनन और मंथन करना होगा कि आखिर यह लोग 20 रूपए का माला थमा कर कहीं ऐसा तो नहीं है कि दो लाख का चूना लगाने की जुगत में है।
फिलहाल जो भी हो इस तरह का सम्मान व फूल माला देना जिम्मेदारों के हित में तो नहीं है, लेकिन इस परंपरा की नौतनवा में हंसी और मजाक ही उड़ाया जा रहा है ,जो एक सोचनीय व विचारणीय विषय हो गया है ।
( न्यूज एडिटर सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे