नौतनवा: मनोनीत सभासदों ने ली शपथ

नौतनवा: मनोनीत सभासदों ने ली शपथ

नौतनवा: मनोनीत सभासदों ने ली शपथ

नौतनवा: मनोनीत सभासदों ने ली शपथपद की गरिमा बनाए रखें सभासद— एसडीएम

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका परिषद में मनोनीत सभासदों को एसडीएम जसधीर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम जसधीर सिंह ने कहा कि सभासद गण अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा नगर के विकास में अपना भरपूर सहयोग दें । सभी का सहयोग होगा तभी नगर का बहुमुखी विकास होगा। भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य एवं नौतनवा विधानसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बहुमुखी विकास हो रहा है ।
विकास की उसी कड़ी में मनोनीत सभासद भी अपना अमूल्य योगदान दें । चेयरमेन गुड्डू खान ने कि नौतनवा नगर के विकास में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। मनोनीत सभासद भी इसी कड़ी में आते हैं, इसलिए सभी को नगर विकास में अपेक्षित योगदान करना चाहिए।
शासन द्वारा मनोनीत सभासद अजय सिंह, अवधेश चौबे, ज्योति जायसवाल, राजनाथ को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
इस मौके पर ईओ वीरेंद्र राव भाजपा के जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह, नन्हें सिंह, अजय अग्रहरि , प्रवीण त्रिपाठी, संघर्ष प्रिय गौतम सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे