समाचार पत्र समाज का आईना– गुड्डू खान

समाचार पत्र समाज का आईना-- गुड्डू खान

समाचार पत्र समाज का आईना– गुड्डू खान

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवानगर पालिका परिषद के सरोजिनी नगर वार्ड में स्थित एंटी करप्शन समाचार पत्र एवं वेब पोर्टल न्यूज़ चैनल का उद्घाटन नपा चेयरमैन गुड्डू खान ने किया। सर्वप्रथम उन्होंने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए लोगों को साधुवाद दिया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि अल्प समय में ही एंटी करप्शन समाचार पत्र जिस तरह समाज को आईना दिखा रहा है ,उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, खेलकूद के समाचार हो ,आस्था से जुड़े हुए,शैक्षिक गतिविधियां हो अथवा अपराध से संबंधित समाचार हो या राजनीतिक विश्लेषण का सवाल हो ऐसे में उसके अनुभवी पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से जो खबर लिख रहे हैं वह काफी सराहना के पात्र हैं । उन्होंने कहा कि इस तरह का निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत कर समाज के बीच का समाचार पत्र अपना एक जगह बना चुका है ।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता यूपी स्टेट हेड सतीश त्रिपाठी एवं संचालन दिनेश मिश्र ने किया ।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कलाधर मिश्र, गुड्डू जायसवाल, प्रकाश ,रियाज अहमद ,विजय मणि त्रिपाठी, विकास मिश्र ,शिवराम त्रिपाठी, अमृत चौधरी ,वरिष्ठ समाजसेवी प्रभात पांडे, बंटी पांडे ,गोल्डी श्रीवास्तव, नफीस अहमद , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे