नेपाल का नया नक्‍शा: भारत से सीमा विवाद पर वार्ता की गुंजाइश समाप्त

नेपाल का नया नक्‍शा: भारत से सीमा विवाद पर वार्ता की गुंजाइश समाप्त

नेपाल का नया नक्‍शा: भारत से सीमा विवाद पर वार्ता की गुंजाइश समाप्त

आई एन न्यूज काढमांडू डेस्क:
नेपाल के नया नक्‍शा को लेकर भारत से सीमा विवाद पर वार्ता की गुंजाइश अब खत्म हो गयी।
नेपाल की संसद ने आज शनिवार को देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक को पास कर दिया। इसके साथ ही भारत से चल रहे सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच उसने बातचीत की उम्मीद को लगभग खत्म कर दिया है।

नेपाल के इस नए नक्शे में भारतीय सीमा से लगे लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा जैसे रणनीतिक क्षेत्र पर दावा किया गया है।
निचले सदन से पारित होने के बाद अब विधेयक को नेशनल असेंबली में भेजा जाएगा, जहां उसे एक बार फिर इसी प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। नेशनल असेंबली से विधेयक के पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे संविधान में शामिल किया जाएगा।
(नेपाल सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे