17 लाख हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार—
17 लाख हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार—
सोनौली / महराजगंज
एसएसबी डण्डा हेड की गस्ती टीम ने सोनौली गोरखपुर राष्ट्रिय राजमार्ग पर एक युवक को सन्देह के आधार पर पकड़ कर उसके पास से 70 ग्राम मादक प्रदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत 17 लाख रूपये आकी गयी है।
रविवार की दोपहर को एसएसबी डंडा हेड प्रभारी सुखबीर सिंह अपने जवानो के साथ पेट्रोलिंग पर थे उसी समय सुचना मिली की एक युवक मादक प्रदार्थ लेकर बाईपास के रास्ते नौतनवा डिलेवरी देने जा रहा है। जिसे एसएसबी टीम ने बाईपास मंदिर के निकट उक्त युवक को पकड़ लिया और जाच में उसके जेब से 85 ग्राम हीरोइन बरामद किया । पूछताछ में उसने अपना नाम रामप्रसाद पुत्र वृजलाल निवासी परसा रामपुर जगरनाथपुर थाना नौतनवा बताया। उक्त तस्कर को कार्यवाही नौतनवा पुलिस को सौप दिया है ।



