दूर संचार विभाग को युवा व्यापारी नेता ने दी चेतावनी —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क /महराजगंज
अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सीमा सोनौली विगत 6 माह से देश दुनिया से कटा हुआ है । बीएसनल की लैंडलाइन सेवा ठप है जिसके कारण स्थानीय व्यापारियो समेत देशी किरेशी पर्यटको को फोन और इंटर नेट सुविध से वंचित है ।
कस्बे के व्यापारी समेत देशी विदेशी पर्यटको के दिक्कतो को देखते हुए व्यापारी युवा नेता भोला यादव ने सम्बंधित अधिकारियो को समस्याओ से अवगत कराते हुए एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दिया और कहा कि अगर कस्बे में एक सप्ताह के अन्दर टेलीफ़ोन सेवा शुरू नही हुआ तो आंदोलन के लिए व्यापारी युवा सभी बाध्य होंगे गिसकी सारी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी ।





