बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियाअलर्ट, मोस्ट वांटेड विकास दुबे का जगह जगह लगा पोस्टर।

बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियाअलर्ट, मोस्ट वांटेड विकास दुबे का जगह जगह लगा पोस्टर।

बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियाअलर्ट,
मोस्ट वांटेड विकास दुबे का जगह जगह लगा पोस्टर।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
कानपुर के थाना चौबेपुर के ग्राम बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार शातिर अपराधी की खोज में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
महराजगंज व सिद्धार्थनगर से सटी नेपाल सीमा पर विकास दुबे की फोटो को चस्पा किया गया। थानों पर भी इसे लगाया जा रहा है। आने-जाने वालों के साथ मालवाहक वाहनों की भी सघन जांच शुरू कर दी गई है। पगड़डी वाले रास्तों पर गश्त शुरू करा दी गई है।
सूत्र बताते है कि घटना के बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन को खुफिया रिपोर्ट मिली है कि आरोपित विकास दुबे नेपाल में शरण ले सकता है। पुलिस मुख्यालय ने नेपाल सीमा से लगने वाले सभी जिलों को अलर्ट रहने के लिए कहा।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने
नेपाल की ओर जाने वाली सभी मुख्य मार्ग के अलावा पगड़डियों की निगरानी करने का निर्देश जारी किया है। बढ़नी कस्बा समेत, कोटिया, खुनुवां, कोटिया बाजार, अलीगढ़वा, ककरहवा आदि स्थानों पर विकास दुबे का फोटो लगा पोस्टर चस्पा किया गया है। अन्य थानों पर भी पोस्टर लगाया जाएगा। एसएसबी व कस्टम के जवान भी खोज में जुटे हैं।
सोनौली बॉर्डर पर भी पुलिस और एसएसबी के जवान चौकन्ना है और भारत से नेपाल जाने वालों पर कड़ी नजर रखे जाने की खबर है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे