गोरखपुर में सनसनी: क्लब मालिक के बेटे ने खुद को मारी गोली, जांच जारी
गोरखपुर में सनसनी: क्लब मालिक के बेटे ने खुद को मारी गोली, जांच जारी
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
शहर के चर्चित सिविल लाइंस इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गोरखपुर क्लब के मालिक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीष श्रीवास्तव ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कुसमी स्थित शामियाना एंड कैटर्स के गोदाम में हुई, जहां अम्बरीष श्रीवास्तव का शव मिला। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंची।
अम्बरीष का घर सिविल लाइंस के उस इलाके में स्थित है, जहां जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास भी हैं। ऐसे हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में हुई इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
मामले पर जानकारी देते हुए निमिष पाटिल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गोरखपुर– उत्तर प्रदेश।



