महराजगंज : कोल्होई के लाल का हुआ जोरदार स्वागत , CRPF में DSP बनने के बाद पहुंचे अपने गांव
महराजगंज : कोल्होई के लाल का हुआ जोरदार स्वागत , CRPF में DSP बनने के बाद पहुंचे अपने गांव
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज कोल्हुई डेस्क: कोल्होई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी के नवनीत मिश्रा CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट DSP की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 46th बटालियन CRPF अनंतनाग कश्मीर में हुई है जहाँ 134 पुलिस के जवान इनके अधीन हैं । ड्यूटी पर जाने से पहले ट्रेनिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उनका प्रथम आगमन शनिवार को अपने पैतृक गांव पिपरा परसौनी में हुआ । जहाँ पर उनका क्षेत्र वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं विजय रैली निकाली गई । पेट्रोल कि किल्लत के करण ज्यादातर लोग इच्छुक होने के बाद भी रैली में सम्मिलित नहीं हो पाये । कोल्होई पुलिस ने भी सुरक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । दो पुलिस के जवान रैली में सुरक्षा प्रदान कर रहे थे।
बता दें कि नवनीत मिश्रा के छोटे भाई निशांत मिश्रा भी अपने बड़े भाई से कम नहीं हैं । उनका भी चयन आर्मी लेफ्टिनेंट के पद पर हो चुका है जिसकी वो अभी ट्रेनिंग पूरी कर रहे हैं । इन दोनों भाइयों की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ है इनके पापा विजय कुमार मिश्रा का । जिन्होंने घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के बावजूद भी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । इन दोनों भाइयों ने बड़े ही मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई को पूरा किया । और कठिन से कठिन परिक्षाओं को पास करते हुए एक ही घर के दोनों भइयों ने वो कर दिखा दिया जो अक्सर फिल्मों में ही देखने को मिलता है । तमाम युवाओं के लिए यह दोनों भाई मिसाल बन गये ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )


