पोखरा में शक्ति प्रदर्शन: ज्ञानेन्द्र शाह के स्वागत में गरजे राजतंत्र समर्थक

पोखरा में शक्ति प्रदर्शन: ज्ञानेन्द्र शाह के स्वागत में गरजे राजतंत्र समर्थक
पोखरा पहुँचे पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह, बाजा-गाजा के साथ भव्य स्वागत।
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क:
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह का पोखरा पहुंचने पर समर्थकों ने आज जोरदार स्वागत किया। विमानस्थल पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक बाजा-गाजा के साथ मौजूद रहे और ‘राजा आऊ, देश बचाऊ’ जैसे नारे लगाते हुए गणतंत्र के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
बताया जा रहा है कि ज्ञानेन्द्र शाह कम से कम दो सप्ताह तक पोखरा में रुकने की योजना के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे और कई लोगों से मुलाकात भी करेंगे।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उनके इस प्रवास को लेकर प्रशासन भी सतर्क है।
पोखरा भ्रमण प्रबंधन समिति के सदस्य अर्जुन खनाल ने बताया कि पूर्व राजा का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अनुसार, इस बार का भ्रमण केवल सामान्य यात्रा नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी एक संदेश देने वाला हो सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेन्द्र शाह के दो सप्ताह के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनसंपर्क और संवाद की रणनीति अपनाई जा सकती है, जिससे नेपाल की राजनीतिक हलचल पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
(सूत्र सोशल मीडिया)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे