डिजिटल जनगणना 2027: नौतनवा में प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा, अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
डिजिटल जनगणना 2027: नौतनवा में प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा, अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा में डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण शिविर का समापन, अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया।
भारत में पहली बार आयोजित की जा रही डिजिटल जनगणना के तहत 22 मई 2027 से कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सुचारू एवं त्वरित गति से संपन्न कराने के उद्देश्य से नौतनवा इंटर कॉलेज में पिछले 6 दिनों से चल रहे सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया।
समापन अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शिविर में पहुंचकर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया और जनगणना जैसे राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्य में लगे सभी कार्मिकों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश का सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय डेटा एकत्र करना है। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार जातियों की गणना भी की जाएगी, जिससे सरकार को विभिन्न वर्गों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर उनके समग्र विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने में सहायता मिलेगी।
प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में पंकज यादव एवं सतीश तिवारी उपस्थित रहे। साथ ही सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, दुर्गेश कुमार सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणक भी मौजूद रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


