“हर आंसू में शामिल, हर खुशी में शरीक—ऐसे हैं विधायक ऋषि त्रिपाठी”

हर आंसू में शामिल, हर खुशी में शरीक—ऐसे हैं विधायक ऋषि त्रिपाठी”
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: विधानसभा क्षेत्र नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को जनसंपर्क और जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पूरे दिन और रात क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं आम जनता के बीच रहकर उनकी कुशलक्षेम जानी, समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के प्रयास किए।

विधायक कविता दिन कैमरे की नजर से.

दिन की शुरुआत उन्होंने अपने आवास पर सुबह करीब 7 बजे से ही क्षेत्र से आए लोगों के साथ बैठक कर की, जहां उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विधायक के इस जनसंपर्क अभियान की सराहना की।
इसके बाद विधायक ने नौतनवा विकासखंड के ग्राम जारा में सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहीं ग्राम मंगलापुर में मनोज गिरी के पिता के निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विधायक का दौरा यहीं नहीं रुका। उन्होंने ग्राम शीशगढ़ में कमलेश मणि त्रिपाठी, ग्राम जमुहानी में लाल बहादुर यादव तथा ग्राम खैराटी में भगवती प्रसाद के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक ऋषि त्रिपाठी लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोगों ने उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि बताया जो न केवल विकास कार्यों में सक्रिय है, बल्कि सुख-दुख में भी जनता के साथ खड़ा रहता है।
अगर विकास कार्यों की बात करें, तो क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, पुल,अस्पताल, विद्यालय सहित कई अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक प्रगति देखने को मिली है, जिससे आमजन में चर्चाओं का दौर तेज है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »