राष्ट्रीय पर्यटन कृर्षी औधोगिक महोत्सव से इस क्षेत्त का अत्तरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगा पहचान —दीपक बोहरा
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर से सटे बेलहिया के डंडापुल के पास महोत्सव का हुआ उदघाटन ——
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज
भैरहवा का गौतम बुद्ध एयरपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में तैयार होते ही पर्यटन के साथ साथ इस क्षेत्र का काफी तेजी से विकास होगा। विकास कार्यो मे सभी राजनीतिक दल सहयोग करें । विकास होगा तो इस क्षेत्र मे नया वातावरण बनेगा । विदेशी अतिथियों को विशेष पैकेज के साथ लुंबिनी में रोका जा सकता है । लुंबिनी का विश्व में पहचान बनेगी । यह महोत्सव निश्चत रुप से किर्षी पर्यटन उद्योग की पहचान बनाएगा ।
उक्त बातें मंगलवार को भारत नेपाल के सनौली बॉर्डर से सटे नेपाल बेलहिया के डांडा हेड के बगल में स्थित राष्ट्रीय पर्यटन प्रवर्धन कृर्षि तथा उद्योग व्यापार महोत्सव के प्रमुख अतिधि नेपाल के अपूर्ति मंत्री दीपक बोहरा ने उदघाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को शीघ्र बनाना होगा । जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सके। भैरहवा मे महोत्सव मेला के लिए अपना अस्थाई स्थान होना चाहिए इसके लिए (सान ) और व्यापारियों को मेरा पूरा सहयोग रहेगा । उन्होंने महोत्सव के सफलता की शुभकामना दी।
महोत्सव के आयोजक सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन नेपाल( सान) के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेस्ठ ने कहां की महोत्सव का क्षेत्र के कृर्षि पर्यटन तथा औद्योगिक सांस्कृतिक व्यक्तियों की पहचान कराने का उद्देश्य है जिसमें हम सबके सहयोग की आवश्यकता है ।
महोत्सव के संयोजक टीम को सफलता की शुभकामना देने वालो मे मुख्य रुप से डीएम रुपंदेही एसपी रुपंदेही व्यापारी नेता मनमोहन भट्टराई काजी विक्रम मल रामकुमार शर्मा सांसद इस्तियाक खान खेम बहादुर खत्री माधव ढुंगाना मनमोहन भट्टराई सहित तमाम वक्ताओं ने बधाई दिया ।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का समापन करते हुए रुपन्देही क्रिकेट कल्ब के अध्यक्ष एव महोत्सव के सह संयोजक प्रशांत विक्रम मल्ल ने कहां की तमाम चुनोतियों को स्वीकारते हुए महोत्सव का आयोजन किया गया । सभी के सहयोग की आवश्यकता है । इस महत्त्व से व्यापार कृषि पर्यटन के साथ खेल जगत को काफी बढ़ावा मिलेगा ।
कार्यक्रम का संचालन कुमारी समझना ने किया ।





