महाव तटबंध फिर टूटा, किसान हो रहे हैं बर्बाद

महाव तटबंध फिर टूटा, किसान हो रहे हैं बर्बाद

महाव तटबंध फिर टूटा, किसान हो रहे हैं बर्बाद

आई एन न्यूज बरगदवा डेस्क:
नौतनवा ब्लाक क्षेत्र में हर बरसात में किसानों पर आफत बनाने वाला महाव नाला इस बार भी खामोश नहीं बैठा।
मंगलवार की सुबह दोगहरा के पास नाले का पश्चिमी तटबंध और देवघट्टी गांव के पास टूटे पूर्वी तटबंध ने फिर प्रशासन के इन्तेजामातों को आइना दिखा दिया।
दर्जनों गांव के किसान अपने धान की फसल को मटमैले सिल्ट युक्त पानी में डूबते देख रहे हैं, लेकिन बेबस हैं।
असुरैना, दोगहरा, पिपरहियां, विसुनपूरा, हरखपुरा व देवघट्टी गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
किसान राम प्रकाश, रामअचल, मुरलीधर, रामराज साहनी, फूलबदन, ब्रह्मानंद पांडेय , अनिल पांडेय व अरविंद आदि का कहना है कि उनकी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है।सभी फसल आंखो के डूबते दिख रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे