लक्ष्मीपुर सर्पदंश से मृत छात्रा के परिजनों को विधायक ने दी 4 लाख की आर्थिक सहायता
लक्ष्मीपुर सर्पदंश से मृत छात्रा के परिजनों को विधायक ने दी 4 लाख की आर्थिक सहायता
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
नौतनवा। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम भगवानपुर में सर्पदंश से हुई कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय फरेंदा की छात्रा कल्यानी की दर्दनाक मृत्यु के बाद क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान विधायक ने मृतक छात्रा के पिता जयहिंद शर्मा को अहेतुक सहायता के रूप में 4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में सरकार तथा प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवा नवीन कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ग्रामीणों ने भी इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कठिन समय में जनप्रतिनिधि का साथ मिलना परिवार के लिए संबल का काम करता है।


