सोनौली नगर पंचायत में शोक की लहर: शोक संतप्त परिवारों से विधायक ने की मुलाकात

सोनौली नगर पंचायत में शोक की लहर: शोक संतप्त परिवारों से विधायक ने की मुलाकात।
INDONEPALNEWS
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बीते शाम को सोनौली कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर पहुँचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने (1) श्री रामचंद्र प्रजापति के पिता जी,(2) श्री मोहन कौशल की पत्नी,(3) श्री आदर्श जायसवाल के पिता जी,(4) श्री पशुपति की दादी जी,
(5) श्री शाकिब कुरैशी के पिता जी,
(6) श्री बबलू गुप्ता की माता जी तथा
(7) श्री संदीप गुप्ता के पिता जी के निधन पर उनके आवास पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे सभी परिवारों के साथ खड़े हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता दीपक बाबा, रवि वर्मा, गुरु मद्धेशिया, प्रेम जायसवाल, मनोज जायसवाल, नीरज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »