नौतनवा मे सपा काग्रेश के संयुक्त बैठक मे बनी रणनीति

नौतनवा मे सपा काग्रेश के संयुक्त बैठक मे बनी रणनीति

नौतनवा मे सपा काग्रेश के संयुक्त बैठक मे बनी रणनीति …

सपा काग्रेश गठबन्धन से संप्रदायिक शक्तियां नहीं हो पाएंगे अपने मंसूबे में सफल——- कुँवर अखिलेश सिंह आई एन न्यूज सोनौली डेस्क/ महाराजगंज

सपा कांग्रेस गठबंधन को जिले में मजबूत धरातल प्रदान करने के लिए समाजवादी कार्यालय पर कांग्रेस और सभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक सपा के जिला अध्यक्ष राजेश यादव तथा कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में गत दिनो संपन्न हुई थी ।

गुरुवार को नौतनवां विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में एक संयुक्त बैठक करके यह निर्णय लिया कि नौतनवा से कांग्रेस सपा गठबंधन के उम्मीदवार कुँवर कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह को भारी मतों से विजई बनाकर उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे ।

सपा महराजगंज के पूर्व सांसद कुँवर अखिलेश सिह ने नागेद्र शुक्ला समेत सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आज आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणापत्र लागू किया है अब सपा और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन की सरकार सपा पार्टी और कांग्रेस की घोषणा पत्र को संयुक्त रुप से लागू करने की घोषणा किया है ।

कांग्रेस पार्टी ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है उसमें भविष्य में भी गठबन्धन का संदेश परिलक्षित हो रहा है । नोट बंदी के फैसले के बाद देश के आम नागरिकों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है और उसके चलते जितने लोगों की मौतें हुई हैं उसके सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं । आज भी नोट बंदी के प्रश्न पर हठधर्मिता का परिचय दे रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी अब तक देश की जनता को यह नहीं  बता पा रही है कि नोट बंदी के क्या फायदा हुए हैं । जबकि रिजर्व बैंक ने तीसरी तिमाही में भी आर्थिक विकास गिरने के संकेत दिए हैं । नीतिगत ब्याज दर में कटौती की उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों को रिजर्व बैंक ने निराश किया ब्याज दर यथावत रहने से कारोबारी जगत में निराशा का माहौल व्याप्त है ।

 किसान नेता नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए सपा और काग्रेश गठबंधन करके उसके मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा । साथ ही सपा व कांग्रेस का उत्तर प्रदेश मे गठबंधन होने से गठबंधन की एक मजबूत सरकार बनाकर प्रदेश के विकास में योगदान देगी । श्री शुक्ला ने गठबंधन उम्मीदवार को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि कुँवर कौशल सिह को भारी मतो से विजयी बनाना है  ।

इस मौके पर काग्रेश पार्टी के सदानंद राय किताबुउल्ला खान प्रेमचंद गुप्ता असलम खान राधेश्याम तिवारी सुभाष गुप्ता इबारत खान अनिल कुमार शर्मा रहे ।

जबकि सपा से दिनेश मणि अश्वनी दुबे महेंद्र यादव संजय तिवारी शान खान विक्रम यादव रमाकांत यादव गोल्डी श्रीवास्तव अजय जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे