अयोध्या: यादों की झरोखे से- सोनौली रामजानकी मंदिर बन गया था पुलिस छावनी

अयोध्या: यादों की झरोखे से- सोनौली रामजानकी मंदिर बन गया था पुलिस छावनी

अयोध्या: यादों की झरोखे से- सोनौली रामजानकी मंदिर बन गया था पुलिस छावनी

इंडो नेपाल न्यूज़ का अयोध्या मुद्दे पर विशेष कवरेज

अयोध्या: यादों की झरोखे से- सोनौली रामजानकी मंदिर बन गया था पुलिस छावनी
चित्र परिचय- मंदिर जिसे पुलिस ने छावनी बनाई थी।

30 अक्टूबर 1990- 28 वर्ष पहले का वह मंजर अयोध्या का नाम आते ही आंखों के सामने घूमने लगता है।
भगवान श्री राम का नाम लेने वालों को पुलिस जेल के सलाखों के पीछे ठूस रही थी।
भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में स्थित रामजानकी मंदिर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील था। नेपाल से आने वाले तमाम साधु-संतों को मंदिर में नजरबंद कर दिया गया था। राम का नाम लेने पर पुलिस ने पहले लगा दिए थे।
पुलिस और सरकार के इस रवैया से नाराज साधु-संतों ने पुलिस के पहरे को तोड़ते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान की जिसका नेतृत्व स्वयं राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास जी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें मंदिर परिसर के बाहर ही साधु संतों के साथ गिरफ्तार कर मंदिर में नजरबंद कर दिया। हर तरफ पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी।

बाबा शिव नारायण दास कहते हैं कि 1990 का अयोध्या मंजर याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पुलिस का वह दमन आज भी भुला नहीं है। मंदिर को पुलिस ने छावनी बना दिया था। यहां तक कि मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस ने ताला बंद का चाभी उठा ले गयी थी। उसके बाद भी हम लोगों ने अयोध्या पहुंचने की रणनीति बनाई, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने हमें रोडवेज बस के पास से गिरफ्तार कर लिया था। तब उस समय हम लोगों ने नारा दिया था। राम लला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे!!

और अंत में बाबा शिव नारायण दास जी ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा अयोध्या मे श्रीराम मंदिर का भव्य पूजन समारोह हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस स्वर्णिम पल के लिए लाखो हिन्दुओ ने प्राणो की आहुति दी है। उन्होनें हनुमान जी द्वारा कही हुई एक चौपाई को याद करते हुए कहां कि राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम!
(गतांक से)
महराजगंज उ०प्र०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे