नेपाल: नारायणगड़ और मुगलिंन मार्ग पर गिर रहा पहाड़, आवागमन ठप

नेपाल: नारायणगड़ और मुगलिंन मार्ग पर गिर रहा पहाड़, आवागमन ठप

नेपाल: नारायणगड़ और मुगलिंन मार्ग पर गिर रहा पहाड़, आवागमन ठप
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क:
भूस्खलन के कारण काठमांडू जाने वाले नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग आज अवरुद्ध हो गया है।
शनिवार की आज शाम चितवन में इचाकामना -6 में चोरखोला पर पहाड़ भूस्खलन होने से सड़क दोनों ओर से अवरुद्ध हो गई है।
सर्किल पुलिस ऑफिस मुगलिन के अनुसार, भूस्खलन हटाने का काम अभी शुरू नहीं किया जा सका है। कारण यह कि भूस्खलन अभी भी जारी है।
पुलिस के मुख्य निरीक्षक कंचन तमांग ने बताया कि भूस्खलन को हटाने के लिए उपकरण की व्यवस्था किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भूस्खलन रुकने के बाद सड़क पर गिरे पहाड़ के मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा
फिलहाल दोनों तरफ मालवाहक तथा यात्री वाहनों का लंबा लाइन लगा हुआ है। सभी रास्ता खाली होने के इंतजार में खड़े हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे