सोनौली बार्डर पर पकड़े गये चीनी नागरिक का आज होगा कोविड जांच
सोनौली बार्डर पर पकड़े गये चीनी नागरिक का आज होगा कोविड जांच
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नेपाल से भारत के प्रतिबंधित मार्ग से घुसपैठ कर रहे एक चीनी नागरिक को एसएसबी ने दबोच कर सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसका आज पहले कोरोना जांच होगा उसके बाद उच्च न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा।
शनिवार की दोपहर को एसएसबी ने सोनौली थाना क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास नेपाल से प्रतिबंधित मार्ग से होकर भारत में घुसपैठ कर रहे एक संदिग्ध चायनीज नागरिक को एसएसबी ने गश्त के दौरान दबोच लिया और उसे सोनौली स्थित कैंप कार्यालय लाए। एसएसबी कैंप में संदिग्ध विदेशी नागरिक से खुफिया तंत्र एवं सुरक्षा जांच एजेंसियां ने घंटों पूछताछ की।
इस संबंध में सोनौली पुलिस प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चायनीज नागरिक जिसका नाम सेन ली पुत्र माओयाग्स निवासी तुआन 550 ग्रुप12 शाही विल जिने टाउन जेडू डिस्ट स्वीज हो सिटी हुवे है। इसके पास नेपाल का वीजा नहीं है और नेपाल से
भारत में अवैध रूप से पगडंडी रास्ते से होकर घुसपैठ कर रहा था । जिसे पकड़ लिया गया है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि पकड़ा गया चीनी नागरिक भारत से विभिन्न तरह के सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं की तस्करी किए जाने के अंदेशा व्यक्त किया गया है। तमाम एटीएम कार्ड भी इसके पास से बरामद किए गए हैं। सबसे पहले विदेशी नागरिक का आज कोविड जांच होगा उसके बाद उच्च न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





