( उ०प्र० के सोनौली बार्डर से गुड्डू जायसवाल की रिपोर्ट) पुलिस की लगातार कार्रवाई से ध्वस्त हो रहा अत्तर राष्ट्रीय मादक पदार्थ के तस्करो का नेटवर्क -सीमावर्ती क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों मे मचा हडकम्प हुए भूमिगत–एक पखवारे मे पांच करोड की हेरोइन बरामद की पुलिस ने —
( उ०प्र० के सोनौली बार्डर से गुड्डू जायसवाल की रिपोर्ट)
पुलिस की लगातार कार्रवाई से ध्वस्त हो रहा अत्तर राष्ट्रीय मादक पदार्थ के तस्करो का नेटवर्क -सीमावर्ती क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों मे मचा हडकम्प हुए भूमिगत–एक पखवारे मे पांच करोड की हेरोइन बरामद की पुलिस ने —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क /महराजगंज
भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र में कई वर्षो से फल फूल रहा मादक पदार्थ के कारोबारियों के हौसले को ध्वस्त करने के लिए स्थानीय पुलिस ने अब कमर कस लिया है। बीते एक पखवारे के भीतर सोनौली पुलिस ने पांच करोड रुपये से उपर की मादक पदार्थ हेरोइन की बरामदगी की है। पुलिस के इस बरामदगी से अत्तर राष्ट्रीय मादक पदार्थ के तस्करो का नेटवर्क ध्वस्त हो रहा है ।
स्मरण रहे कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र में सीमा से सटे कई गांवो में मादक पदार्थ से जुडे तस्करो में पुलिस ने इन दिनो खलबली मचा दी है। कैलाशनगर और फरेन्दीतिवारी गांव में पुलिस लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर अब तक दर्जनों लोगो को जेल की सलाखो के पीछे पहुंचा दिया है। बीते बीस जनवरी को एसएसबी ने 85 ग्राम हेरोइन के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया था। 25 जनवरी को सोनौली प





