अबकारी विभाग की टीम ने सोनौली बार्डर पर डेरा डाला , शराब तस्करो मे खलबली —– अबकारी अधिकारियो के आस पास मडरा रहे है शराब तस्कर —
अबकारी विभाग की टीम ने सोनौली बार्डर पर डेरा डाला , शराब तस्करो मे खलबली —–
अबकारी अधिकारियो के आस पास मडरा रहे है शराब तस्कर —
आई एन न्यूज सोनौली / महराजगंज
विधानसभा चुनाव को शांति पूवर्क समपन्न कराने के मदेननर नेपाल से भारत मे आने वाले नेपाली शराब की धरपकड़ हेतू गोरखपुर कमीशनर के निर्देशन मे अबकारी विभाग ने सोनौली कस्वे के मेनरोड पर अपना एक चेक पोस्ट स्थापित किया है ।
स्मरण रहे कि नेपाल से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की सूचना पर अबकारी विभाग ने सोनौली कस्वे के बाहर स्टैट बैंक सोनौली के बगल मे कैम्प लगाकर शराब करोबार के धर पकड़ हेतू जाँच पड़ताल शुरु कर दिया है ।
अबकारी बिभाग के निरिक्षक दिनेश कुमार , हरिनारायण यादव इस्पेक्टर दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व मे चेकिग अभियान से सोनौली बाडर पर नेपाली शराब कारोबारियो मे हडक्म मच गया है ।
सोनौली अबकरी बिभाग के निरिक्षण दिनेश कुमार यादव ने बताया के नेपाली शराब सीज हो रही है । सोनौली नौतनवा मार्ग पर चेकिग अभियान चलाया जा रहा है । सीमावर्ती रास्तो की निगरानी की जा रही है ।
नोमेन्स लैड से सटे नेपाली सीमा मे शराब के 35 दुकान चल रही है ।





