नौतनवा विधान सभा क्षेत्र 316 मे कुछ नेताओ के पाला बदलने से क्षेत्र मे राजनैतिक हलचल —नौतनवा विधानसभा में चुनावी दंगल दिलचस्प मोड लेता नजर आ रहा है चुनावी जंग में जीत की हर कोशिश के लिए प्रत्याशियो ने जोर आजमाईश भी तेज कर दी है–
नौतनवा विधान सभा क्षेत्र 316 मे कुछ नेताओ के पाला बदलने से क्षेत्र मे राजनैतिक हलचल —नौतनवा विधानसभा में चुनावी दंगल दिलचस्प मोड लेता नजर आ रहा है चुनावी जंग में जीत की हर कोशिश के लिए प्रत्याशियो ने जोर आजमाईश भी तेज कर दी है—-
आई एंन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजागंज शनिवार की दोपहर को नौतनवा स्थित पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के कार्यालय पहुंचे सपा नेता सुधीर त्रिपाठी और नपा नौतनवा चैयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू खान जमाल अहमद । अमन मणि के चाचा अजीतमणि ने पाला बदल कर आने वाले नेताओ का फूल माला पहना कर स्वागत किया और उन्हे मिठाई खिलायी ।
बता दे कि यह सभी नेता नौतनवा विधान सभा के विधायक कुवर कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिहं के साथ थे । और मुन्ना सिह के प्रर्चा दाखिला के दुसरे दिन ही खेमा बदल दिया । और आज से अमन के लिये करेंगे प्रचार मांगेंगे वोट। सपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को करारा झटका लगा है–
नौतनवा विधानसभा में चुनावी दंगल दिलचस्प मोड लेता नजर आ रहा है चुनावी जंग में जीत की हर कोशिश के लिए प्रत्याशियो ने जोर आजमाईश भी तेज कर दी है
नौतनवा विधान सभा की रहनुमाई कर चुके पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमन माणि अभी तक निर्दल ही ताल ठोंक रहे हैं जबकि मौजूदा विधायक मुन्ना सिंह सपा से और भाजपा से समीर त्रिपठी भाजपा से तो बसपा से एजाज अहमद नैया पार करने की जुगत मे है।अमरमणि ने पहली बार अपनी दोनो पुत्रियों को मैदान में उतारकर विरोधियों के होश उडा दिया है। साथ ही उनके पुराने लोग भी घर वापसी को बेताब थे।
ऐसे में अमन के जेल में रहने के बाद भी इस विधान सभा में लडाई दिलचस्प होने लगी है। फिलहाल चुनाव है । चुनाव में बदलाव की बयार बहने की यह कोई नई परम्परा नही है । खैर जो भी हो वोटर अभी आकलन में जुटे हैं।





