नौतनवा ईओ प्रकरण :,थाना गेट पर हंगामा मचाने वाले 5 नामजद समेत 40 पर केस दर्ज
नौतनवा ईओ प्रकरण :,थाना गेट पर हंगामा मचाने वाले 5 नामजद समेत 40 पर केस दर्ज
ईओ पर हमला करने वाले आरोपीयो की गिरफ्तारी पर सड़क पर उतरे थे युवा, मचाया था हंगामा।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के अधिशासी अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में नौतनवा पुलिस ने रविवार को दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झुलुर कुरैशी के गिरफ्तारी की खबर पर कुछ युवा रविवार की दोपहर को सड़क पर आ गये। यहा तक कि थाना गेट पर पहुंचकर कुछ करते इसके पहले ही पुलिस एक्शन में आ गई और भीड़ तितर-बितर हो गई।
लोगो ने थाने गेट से लेकर अस्पताल तक घेराबंदी किया और पुलिस पर दबाव बनाए रखा।
रविवार को थाना गेट पर किए जा रहे हंगामे की वीडियों और कुछ फोटो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसको लेकर प्रशासन सकते में आ गया। थाना गेट पर हंगामा मचा रहे लोगों के वायरल वीडियो के माध्यम से उन्हें चिन्हित कर पुलिस ने आज मंगलवार को चौकी प्रभारी नौतनवा के तहरीर पर पांच नामजद समेत 40 अज्ञात के विरुद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा रामचंद्र राम ने कहा कि हंगामा मचा रहे लोगों का वायरल वीडियो के आधार पर पांच नामजद समेत कुल 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ लाकडाउन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

