91.5% अंक के साथ धायत्री मद्धेशिया बनी हॉली क्रास स्कूल की टॉपर, यूपीएससी का रखा लक्ष्य”
“91.5% अंक के साथ धायत्री मद्धेशिया बनी हॉली क्रास स्कूल की टॉपर, यूपीएससी का रखा लक्ष्य”
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । इंटरमीडिएट कॉमर्स की छात्रा धायत्री मद्धेशिया ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौतनवा हॉली क्रास स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय की प्रिंसिपल विमला मेरी जोसेफ ने धायत्री को आईसीएससी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और छात्रा की सफलता पर गर्व जताया।
धायत्री मद्धेशिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता उमेश चंद मद्धेशिया एक पत्रकार हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं, जिनका उन्हें हमेशा पूरा सहयोग मिला।
धायत्री ने आगे बताया कि वह ग्रेजुएशन करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और प्रेरणा का माहौल है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


