खबर का असर ,NHAI ने सुधार किया ललाइन पैसिया से कोल्होई की दूरी का साइन बोर्ड
खबर का असर ,NHAI ने सुधार किया ललाइन पैसिया से कोल्होई की दूरी का साइन बोर्ड
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज कोल्होई डेस्क :
लगभग दो माह पहले इंडोनेपाल न्यूज ने एक खबर बड़ी ही प्रमुखता से प्रकाशित किया था । जिसका शीर्शक था ‘ गोरखपुर सोनौली हाइवे पर NHAI ने ललाइन पैसिया से कोल्होई की 8 K.M की दूरी को दर्शाया 13 K.M ‘ जिसका संज्ञान लेते हुए NHAI ने ललाइन पैसिया में लगे इस साइन बोर्ड में अब सुधार कर दिया है । पुराने साइन बोर्ड में ललाईन पैसिया से कोल्होई की दूरी को 13 किलोमीटर दर्शाया गया था । जबकी उसी साइन बोर्ड के बगल में ही लगे बहुत ही पुराने माइल स्टोन में ललाईन पैसिया से कोल्होई की दूरी को 8 किलोमीटर दर्शया गया है । जिसकी तस्वीर इंडोनेपाल न्यूज ने उजागर किया था । जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आये और अब इस साइन बोर्ड में सुधार कर के लालइन पैसिया से कोल्होई की दूरी को 6 किलोमीटर किया है । जबकि अभी भी उसी साइन बोर्ड के बगल में लगे माइल स्टोन पर कोल्होई की दूरी 8 किलोमीटर लिखा हुआ है । लेकिन यह माइल स्टोन काफी पुराने समय का है । और अब आबादी बढ़ने के हिसाब से कोल्होई का क्षेत्रफल भी बढ़ गया है । तो इसके अनुसार NHAI ने अब 6 किलोमीटर कर दिया है ।
साइन बोर्ड में किये गये सुधार के लिए क्षेत्र वासियों ने NHAI का आभार व्यक्त किया है ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )


