जब आग में जले सपने, तो नीरज बने उम्मीद की रोशनी—सोनौली के व्यापारियों ने निभाया अपना फर्ज”
“जब आग में जले सपने, तो नीरज बने उम्मीद की रोशनी—सोनौली के व्यापारियों ने निभाया अपना फर्ज”
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा अध्यक्ष
सोनौली नीरज जायसवाल की अध्यक्षता में आज युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के समस्त पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक उनके आवास पर संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में युवा व्यापारियों ने भाग लिया और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपने साथी सनी मद्धेशिया की दुकान में विगत दिनों हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस हादसे में सनी मद्धेशिया को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा, जिससे उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सनी मद्धेशिया की आर्थिक स्थिति को देखते हुए युवा समाजसेवी एवं संगठन के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि “सनी मद्धेशिया हमारे संगठन के सदस्य हैं, ऐसे में उनके दुख में साथ खड़ा होना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमें मिलकर उनके व्यापार को फिर से पटरी पर लाना होगा।”
इस अवसर पर व्यापारी एवं मनोनीत सभासद रवि वर्मा ने भी एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि “इस कठिन समय में हम सभी सनी मद्धेशिया के साथ हैं और हर संभव मदद करेंगे। व्यापारियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही हमारी असली पहचान है।”
बैठक में गुरु मद्धेशिया, जितेंद्र वर्मा, मनोज रौनियार, बिन्नू खान, लोकेंद्र जायसवाल, अंजनी जायसवाल, सूरज जायसवाल, सागर विश्वकर्मा, राज वर्मा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जरूरतमंद साथी की मदद के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


