सुधीर त्रिपाठी के निधन पर जिले भर में शोक की लहर, सोनौली में दुकानें बंद, शोकसभा कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

आई एन न्यूज सोनौली/भैरहवा/महराजगंज डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के मसीहा एवं विकास पुरुष अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के निधन पर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल रूपंदेही जिले के विधायक संतोष पांडे सहित नेपाल के कई नेताओं ने
गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
और सोनौली स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर परिवार जनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुधीर त्रिपाठी के निधन पर जिले भर में शोक की लहर, सोनौली में दुकानें बंद, शोकसभा कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
श्री पाण्डेय ने कहा कि उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति के समान है। श्री त्रिपाठी के निधन की खबर जैसे ही आम हुआ हर कोई सदमे में आ गया। सभी दलों के लोगों ने दलीय राजनीति से ऊपर उठकर से त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी।
अमनमणि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ने श्री त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह उनके आवास पर पहुंच कर अंतिम दर्शन किया और उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
गुड्डू खान चेयरमैन नौतनवा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी के साथ मेरा भाई जैसा रिश्ता रहा है। हमेशा उनका सहयोग मुझे मिलता रहा। उनके निधन की खबर सुनकर मैं भाव विह्वल हो उठा। उनके साथ बिताए वक्त मानस पटल पर उभरने लगे। उनके साथ कई स्मृतियां हैं। उन्होंने सोनौली नगर पंचायत को एक नई दिशा दी है।

सुधीर त्रिपाठी के निधन पर जिले भर में शोक की लहर, सोनौली में दुकानें बंद, शोकसभा कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार और भाजपा नेता जगदीश गुप्त ने श्री सुधीर त्रिपाठी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और इसे अपूरणीय क्षति बताया है ।
उन्होंने कहा कि सोनौली को ग्राम सभा से नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी ।
त्रिपाठी के निधन पर सोनौली के व्यापारियों ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए आज अपनी दुकानें बंद कर शोक श्रद्धांजलि दी है।
नेताओ ने नम आंखो से उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिलनसार, हंसमुख स्वभाव के न्याय प्रिय नेता थे। सभी को साथ में लेकर आगे बढ़ने में यकीन करते थे। दो बार स्वंय और तीन बार अपने समर्थकों को अपने गांव से ग्राम प्रधान बनाये।
श्री त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों मे मुख्य रूप से अश्वनी दुबे, राम अधार दुवे, सुरेश मणि त्रिपाठी, महेश सिंह,  बबलू सिंह, नन्हे सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगो ने शोक प्रकट किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे