अलग राष्ट्र की मांग करने वाले मधेशियों के घर छापेमारी , नेपाली प्रशासन व मधेशियों के बीच बढ़ा तनाव

अलग राष्ट्र की मांग करने वाले मधेशियों के घर छापेमारी , नेपाली प्रशासन व मधेशियों के बीच बढ़ा तनाव

(धमेन्द्र चौधरी)

अलग राष्ट्र की मांग करने वाले मधेशियों के घर छापेमारी 

– नेपाली प्रशासन व मधेशियों के बीच बढ़ा तनाव 

– आंदोलन के शीर्ष नेता सीके राउत जेल में

मधेश राष्ट्र की मांग को लेकर आर-पार आंदोलन का आगाज

 हथियारों के साथ जंग छेडेंगे मधेशी लड़ाके  

– 18 फरवरी को मर्चवार के मझगांवा से शुरु होगा आंदोलन

– मर्चवार क्षेत्र में नेपाली प्रशासन हाई अलर्ट 

आईएन न्यूज ब्यूरो, मर्चवार  (नेपाल)  

नेपाल के मधेशी समुदाय बाहुल्य क्षेत्र मर्चवार में अलग मधेश राष्ट्र की मांग करने वाले लोगों के घर छापेमारी का सिलसिला शुरु कर दिया है। पिछले दो दिनों में नेपाली पुलिस ने करीब पचास लोगों के घर छापा मारकर तलाशी व पूछताछ की है। जिससे मर्चवार क्षेत्र में अफरा तफरी मची हुई है। 

वहीं दूसरी तरफ नेपाल के सिरसा में स्वतंत्र मधेश गठबंधन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सीके राउत को अभी भी जेल में ही रखा गया है। नेपाली प्रशासन का कहना है कि अलग राष्ट्र की मांग करने मधेशी लोगों पर राष्ट्र द्रोह की कार्यवाही की जायेगी। वहीं अलग मधेशी राष्ट्र की मांग कर रहे लोगों का कहना है कि जब नेपाली संविधान में मधेशियों की कोई मांग नहीं निहित हुई। तो वह ऐसे देश में दोयम दर्जे का नागरिक बन क्यों रहे। ऐसी दशा में मधेशियों का अलग राष्ट्र ही एक विकल्प है। 18 फरवरी को मर्चवार क्षेत्र के मझगांवा में मधेशियों ने एकत्र हो आंदोलन शुरु करने का आह्वान किया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे