नेपाल से भारत में प्रवेश किये 6 नेपाली लड़कियो को एसएसबी जवानो ने सोनौली के रोडवेज बस स्टैड के पास रोक लिया है यह लड़किया दिल्ली जाने की फिराक मे थी ।
सोमवार की दोपहर को नेपाल और भारत के सुरक्षा एजेसियो के आखो से बच बचाकर सोनौली बार्डर से भारतीय सीमा मे प्रवेश कर अन्तरराष्ट्रीय रोडवेज बस अडडे पर पहुंची 6 नेपाली लड़कियो को एसएसबी टीम ने उस समय रोक लिया जब वह दिल्ली जाने के लिए बस मे सवार होना चाहती थी ।
एसएसबी महिला जवानो के सहयोग से 6 नेपाली लड़कियो को रोककर उन्हे आने कैम्प लाये और उनसे सम्बंधित अधिकारियो ने आवश्यक जानकारी ली ।
हाला कि एसएसबी प्रथम वाहिनी के डिप्टीकमान्डेन्ट दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंच कर पूछ ताछ की । सूत्र बताते है कि रोकी गयी लड़किया मानव तस्करो के इसारे पर बार्डर क्रास करके भारतीय सीमा के सोनौली में स्थित रोडवेज बस से पहले दिल्ली फिर वहा से खाड़ी देश जाने की योजना थी ।
एसएसबी के सोनौली बार्डर के मेनगेट पर तैनात सब इनस्पेकटर अविनास कुमार ने बताया कि सभी लड़कियो को नेपाल पुलिस को सौप दिया गया है।