सोनौली: बापू को दी श्रद्धांजलि – बोले उनके विचार और आदर्श आज भी प्रसांगिक है– शिवम त्रिपाठी
सोनौली: बापू को दी श्रद्धांजलि – बोले उनके विचार और आदर्श आज भी प्रसांगिक है– शिवम त्रिपाठी
सोनौली नगर पंचायत कार्यालय पर मनाया गया गाँधी जयंती।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आज गाँधीजयंती के अवसर पर न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिवम त्रिपाठी ने नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया, और गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पित किये।
इसके उपरान्त श्री त्रिपाठी ने वार्ड नं०7 राहुलनगर में स्थित स्टार पब्लिक स्कूल पर भी ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
गांधीजी विश्व भर में
अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं, आज का यह दिन उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। श्री त्रिपाठी ने अभी कहा कि उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है।
इस मौके पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव,सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,राजकुमार नायक,अफरोज खान,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह,रामानन्द रौनियार,अशर्फी लाल,आशिक अली सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





