67 लाख के पार हुई देश में कोरोना के मरीजों की संख्या
67 लाख के पार हुई देश में कोरोना के मरीजों की संख्या
आई एन न्यूज नई दिल्ली दिल्ली: पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 67 लाख के पार पहुंच गई है।
कोरोना के 72 हजार 049 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 67,57,132 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 986 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,04,555 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,07,883 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 57,44,694 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 85.01 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटों में किए गए 11 लाख से देश में पिछले 24 घंटों में 11,99,857 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 8,22,71,654 सैंपल की जांच की जा चुकी है।





