रामविलास पासवान को दी गई अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमनमणि त्रिपाठी
रामविलास पासवान को दी गई अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमनमणि त्रिपाठी
रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते नौतनवा विधानसभा के विधायक
अमन मणि त्रिपाठी।
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर जैसे ही नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी को मिली वह तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली स्थित स्व. रामविलास पासवान जी के आवास पर सान्त्वना देने पहुँचें नौतनवाँ विधायक श्री अमनमणि के साथ दिल्ली भाजपा के सासंद हंसराज जी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर युवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व० पासवान जी अपने कुशल व्यवहार और जन कल्याण के कार्यों से सदैव हमारी स्मृति में बने रहेंगे। प्रभु श्री उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे।
श्री त्रिपाठी ने उक्त आशय की जानकारी इंडो नेपाल न्यूज़ के साथ शेयर की है।
बता दे की बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 74 साल के पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
गुरुवार को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता के निधन की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को लोजपा नेता के आवास पर जाकर राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को आज वायुसेना के विशेष विमान के जरिए पटना ले जाया जाएगा।





