नौतनवा के विनायक गुप्ता ने प्रतियोगिता “स्पीक फ़ॉर इंडिया”जीत कर देशभर में फहराया परचम
नौतनवा के विनायक गुप्ता ने प्रतियोगिता “स्पीक फ़ॉर इंडिया”जीत कर देशभर में फहराया परचम
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा का सपूत विनायक गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्त ने आज मंगलवार को दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स और फ़ेडरल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता “स्पीक फ़ॉर इंडिया” जीत कर नौतनवा ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस देशव्यापी प्रतियोगिता में कुल 62000 लोगों ने हिस्सेदारी किया था । जिसमें अंतिम चक्र में मात्र 8 प्रतिभागियो ने स्थान पाया ।
दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित फ़ाइनल राउंड में विजय के बाद विनायक को 2.25 लाख नक़द तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
श्री गुप्ता को राज्य सभा के सांसद एवम् भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा एवम् ओलंपिक पदक विजेता दीपा मालिक द्वारा सम्मानित भी किया गया।
नौतनवा के लाल विनायक गुप्ता द्वारा पूरे देश भर में जिला ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन करने की खबर जैसे ही नौतनवा नगर में आम हुआ हर तरफ से बधाइयों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
बधाई देने वालों के क्रम में विनायक के पिता वरिष्ठ पत्रकार जगदीश गुप्त ने विनायक के उज्जवल भविष्य की कामना हेतु परमात्मा से प्रार्थना किया। इसी क्रम में सुनील अग्रवाल, गुड्डू जायसवाल, अतुल जायसवाल, विजय चौरसिया, गुलाम मुस्तफा इदरीसी ,उमेश मद्धेशिया, अरविंद त्रिपाठी, दिनेश जयसवाल सहित तमाम पत्रकारों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश








































