मुलायम सिंह यादव, कोरोना को हरा कर लौटे घर, अखिलेश ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुलायम सिंह यादव, कोरोना को हरा कर लौटे घर, अखिलेश ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
आई एन न्यूज लरवनऊ डेस्क:
मुलायम सिंह यादव वेदांता (गुरुग्राम) से स्वस्थ होकर वापस लखनऊ लौट आए हैं। इस दौरान मुलायम सिंह यादव को एयरपोर्ट पर लेने के लिए अखिलेश यादव स्वयं पहुंचे।
बताया जा रहा है कि नेता जी मुलायम सिंह यादव पुरी तरह से अब स्वस्थ है और उनकी पत्नी साधना गुप्ता को अभी छुट्टी नहीं मिली है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





