बड़ी खबर : मायावती ने अखिलेश पर बोला हमला
बड़ी खबर : मायावती ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा – जरुरत पड़ी तो वह BJP का समर्थन करेंगी लेकिन समाजवादी पार्टी का साथ नहीं देंगी
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क : बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी पर आज जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी संवाददाता सम्मेलन में यहां तक कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो वह वीजेपी का समर्थन करेंगी लेकिन समाजवादी पार्टी का साथ नहीं देंगी।
मायावती के रुख को देखते हुए ऐंसा लग रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मायावती शायद ही सपा के साथ जाने का फैसला करेगी।
बता दें कि राज्यसभा की एक सीट को जीतने के लिए 37 विधायकों के समर्थन की जरुरत होती है।





