अवैध रूप से रखे गए पटाखों में हुआ विस्फोट 4 लोगों की मौत, 6 जख्मी

अवैध रूप से रखे गए पटाखों में हुआ विस्फोट 4 लोगों की मौत, 6 जख्मी

अवैध रूप से रखे गए पटाखों में हुआ विस्फोट 4 लोगों की मौत, 6 जख्मी
आई एन न्यूज कुशीनगर डेस्क:
कप्तानगंज कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार सुबह विस्फोट हो गया जिसके बाद कस्बे मे अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई, 6 लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है।
आज बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया कप्तानगंज के एक पटाखा गोदाम में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है। पुलिस ने बताया क‍ि घनी आबादी में अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही था।
जानकारी के मुताबिक, दीपावली नजदीक आने के चलते बुधवार सुबह लोग पटाखा बना रहे थे। उसी समय अचानक से विस्फोट हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव का काम शुरू क‍िया।
स्‍थानीय लोगों के मुताबिक यह गोदाम जावेद नाम के एक व्‍यक्ति का है। उसने दीपावली के लिए घर के ही एक हिस्से में अवैध पटाखा जमा कर रखा था। घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आस पास के लोग दहशत में आ गए। जावेद के घर से पूरी तरह जल चुके दो शव मिले हैं। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्‍हें सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे