दीपावली: इन जगहों पर रखना ना भूले दीप

दीपावली: इन जगहों पर रखना ना भूले दीप

दीपावली: इन जगहों पर रखना ना भूले दीप

आई एन न्युज नई दिल्ली डेस्क :
आज प्रकाश पर्व दीपावली पर 10 स्थानों पर दीप रखना न भूलें। आज दीपों का उत्सव है। दीपों का उत्सव आरंभ होते ही घर-घर में दीप झिलमिलाने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि दीपक कहां- कहां लगाया जाना आवश्यक होता है? आइए जाने।
सबसे पहले घर के मंदिर में जहां माता लक्ष्मी का पूजन करें वहां अखंड दीपक जरूर लगाएं, ध्यान रखें कि यह दीपक रात भर बुझना नहीं चाहिए।
2-धन की कामना पूरी हो, इसके लिए मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ दीपक अवश्य लगाएं।
3- एक दीपक वहां लगाएं जहां पीने के पानी रखा जाता है।
4- घर के तुलसी चौरा में दीपक लगाएं, यहां दीपावली के अलावा भी हर दिन दीपक लगाना चाहिए।
5- पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं, मगर ध्यान रखें कि दिया लगाने के बाद उसे पीछे मुड़ कर देखना नहीं है। यह उपाय दिवाली वाली रात में करना है।
6- घर के आसपास किसी चौराहे पर दिवाली की रात में दिया जरूर जलाएं इससे भी पैसे से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। 7-घर के आसपास स्थित मंदिर में भी एक दिया लगाएं इससे सभी देवी देवताओं की कृपा मिलती है।
और क्लेशो से मुक्ति और मानसिक शांति मिलती है।
8- बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिया लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं उनकी कृपा से आर्थिक के अलावा व्यक्ति के जीवन में आने वाले अन्य तरह की परेशानियां दूर होते हैं।
9-यदि भूत प्रेत संबंधित परेशानी आ रही है तो पितरों के निमित्त श्मशान में एक दीपक जरूर लगाएं ।
10-अपने घर की मुंडेर, दहलीज, खिड़की, बाथरूम, छत पर दरवाजे पर, दीपक लगाने के साथ ही एक दीपक पड़ोसी के घर में भी शुभ शगुन कर रखना चाहिए। इससे सुख समृद्धि खुशहाली सब कुछ बरसती हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे