करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढी, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढी, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढी, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
प्यार और विश्वास के प्रतीक का पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते का पर्व करवा चौथ व्रत चार नवंबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं में जहां उत्साह हैं, वहीं बाजारों में चहल-पहल भी है। साड़ी, श्रृंगार की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं जमकर सोलहो श्रृंगार के सामान खरीदने में जुटी हैं, वहीं हाथों में मेंहदी भी रचा रहीं हैं। गोरखपुर, महाराजगंज के शहर समेत, नौतनवा, सोनौली, सिसवा बाजार, परतावल आदि बाजारों में काफी भीड़ देखा गया है।
बता दे की कोरोना से हताश व्यापारियों के चेहरे अब खिलने लगे हैं। कपड़ों की खरीदारी के साथ ही आफर्स भी मिल रहे हैं। कपड़ा, श्रृंगार की दुकान पर महिलाएं मनपसंद लाल, हरी साड़ी खरीदने में जुटी हैं, वहीं उत्साह के साथ चूड़ियां व सोलहो श्रृंगार के सामान भी खरीद रहीं हैं। बाजार में देर सायं तक कुछ महिलाएं अपने पति, तो कुछ सखी सहेलियां व परिवार की सदस्यों के साथ ब्यूटी पार्लर पर पहुंचकर हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए जुटी रहीं। इस दौरान दुकानों, ब्यूटी पार्लर पर लोग मास्क लगाए रहे और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रही।
बता दे की कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिस रात रहती है, उसी दिन करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सर्गही खाती हैं। यह खाना आमतौर पर उनकी सास बनाती हैं। इसे खाने के बाद महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं। दिन में शिव, पार्वती और कार्तिक की पूजा की जाती है। शाम को देवी की पूजा होती है, चन्द्र दर्शन के बाद महिलाएं अ‌र्घ्य देती हैं, जिसमें पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है। चंद्रमा दिखने पर महिलाएं चलनी से पति और चंद्रमा की छवि देखती हैं। पति इसके बाद पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़वाता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे