नौतनवा विधान सभा मे अखिलेश राहुल के साथ अमिताब बच्चन, धमेन्द्र, जितेन्द्र भी डालेंगे वोट–

नौतनवा विधान सभा मे अखिलेश राहुल के साथ अमिताब बच्चन, धमेन्द्र, जितेन्द्र भी डालेंगे वोट--

नौतनवा विधान सभा मे अखिलेश राहुल के साथ अमिताब बच्चन, धमेन्द्र, जितेन्द्र भी डालेंगे वोट—–

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क/महराजगंज

इस बार यूपी विधान सभा के चुनाव में अखिलेश, राहुल, सोनिया, मुलायम अटल, अडवाणी, लोहिया के साथ राम रावण भी नौतनवा में विधायक का चुनाव करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 मजेदार यह कि राजा राम, लक्ष्मण, भरत, शतुघ्न, हनुमान, सुग्रीव के साथ साथ रावण, कुम्भकर्ण भी लोकतंत्र की मजबूती की खातिर मतदान करने बूथ तक पहुंचेंगे ।

यकीन मानिए नौतनवा विधान सभा के मतदाता सूची में ये सारे नाम शामिल हैं। ऐसे ढेर सारे नाम जो देश की जानीमानी हस्तियों का हमनाम है। अलबत्ता ये वह लोग नहीं हैं जिनको हम जानते व पहचानते हैं। लेकिन वोटर लिस्ट में यह नाम एक बारगी चौंका जरूर रहे हैं।

समाजवादियों की लंबी फेहरिश्त

 नौतनवा में लोहिया, राजनारायण भी अपने विधायक का चुनाव करेंगे। अटल, अडवाणी ही नहीं यहां हेमा स्मृति भी अपने विधायक के लिए वोट करते नज़र आएंगे। रामायण, महाभारत के नायक भी डालेंगे वोट देश की नामी हस्तियां ही नहीं राजा राम से लेकर रावण, कुम्भकर्ण भी इस बार विधायक बनाने के लिए अपना बहुमूल्य मत देंगे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे