सोनौली बॉर्डर से एसएसबी ने लौटाए 15 संदिग्ध वियतनामी नागरिक –
सोनौली बॉर्डर से एसएसबी ने लौटाए 15 संदिग्ध वियतनामी नागरिक —
सोनौली कार्यालय /महराजगज
नेपाल से भारत मे प्रवेश करते समय 15 वियतनामी नागरिको के एक दल को सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने रोक लिया आवश्यक कागजात नही होने के कारण सभी को जाच एजेंसी ने वापस लौटा दिया ।
सूत्रो के अनुसार शुक्रवार रात अचानक पहुचे वियतनामी पर्यटको का एक दल आब्रजन कार्यालय जाने की जिद कर रहा था लेकिन उनके पास भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक कागजात नही थे । जिस पर एजेंसी ने उन्हें भारत में जाने नही दिया । एक दलाल जो इन्हें गाइड कर रहा था उसने इन्हें भारत में ले जाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नही हो सका। सभी बियतनामी नागरिको को बार्डर से वापस लौटना पडा ।
इस सम्बन्ध में बॉर्डर की एजेंसियो ने कुछ कहने से साफ़ मना कर दिया।





