बिहार: सरकार बनाने का नीतीश कुमार ने पेश किया दावा

बिहार: सरकार बनाने का नीतीश कुमार ने पेश किया दावा

बिहार: सरकार बनाने का नीतीश कुमार ने पेश किया दावा
आई एन न्यूज पटना डेस्क:
एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर से एनडीए ने विधायक दल का नेता चुन लिया है।
नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के सीएम बनने जा रहे है। इस बीच सुशील मोदी को विधानमंडल का नेता चुना गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नेएनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की है।
एनडीए की इस बैठक में सभी चार घटक दल मौजूद रहे। इस बार चुनाव में एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी के 125 विधायक चुने गए हैं।
एनडीए विधायक दल की बैठक में अपने नाम पर मुहर लगने के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे। जहा उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश कुमार कल शाम 4.30 बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
वही कटिहार से बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधायक दल का नेता चुनाव गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे