शनिवार से शुरू करेगी ‘मिशन रोजगार’ अभियान योगी सरकार

शनिवार से शुरू करेगी ‘मिशन रोजगार’ अभियान योगी सरकार

शनिवार से शुरू करेगी ‘मिशन रोजगार’ अभियान योगी सरकार
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क : योगी सरकार शनिवार से राज्य भर में मिशन रोजगार अभियान शुरु करने जा रही है। इस अभियान के तहत राज्य सरकार ने 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।
शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने इस संबंध में राजस्व परिषद, कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, समस्त विभागाध्यक्ष, मण्डलायुक्त और जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया हे।
मुख्य सचिव ने बताया कि इस मिशन रोजगार के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निगमों, परिषदों, बोर्डों तथा प्रदेश सरकार के विभिन्न स्थानीय निकायों जिनमें कि विभिन्न प्राधिकरण विशेषकर विकास प्राधिकरण तथा औद्योगिक विकास प्राधिकरण भी सम्मिलित है, के माध्यम से एक समन्वित रूप से प्रदेश में युवाओं हेतु रोजगार, स्वरोजगार के सृजन के साथ ही कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से, भूमि आवंटन के माध्यम से, विभिन्न प्रकार के लाइसेन्स व अनुमतियों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों का सृजन किये जाने का अभियान चलाया जायेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे