किसान आंदोलन करने से पहले अखिलेश यादव का इलाका किया गया सील

किसान आंदोलन करने से पहले अखिलेश यादव का इलाका किया गया सील

किसान आंदोलन करने से पहले अखिलेश यादव का इलाका किया गया सील
आई एन न्यूज लरवनऊ डेस्क:
समाजवादी पार्टी आज किसानों के समर्थन में प्रदेश में किसान यात्रा निकालने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आवास तक का एरिया सील कर दिया गया है। यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विक्रमादित्य मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बता दे की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सुबह कन्नौज जाकर किसानों के समर्थन में धरना देने की बात कही थी। पार्टी की ओर से प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी ठठिया से तिरवा तक किसान यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, अखिलेश यादव के ठठिया क्षेत्र में किसान आंदोलन को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अनुमति नहीं दी है। उनका कहना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए भीड़ को जुटाने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती। जिसको देखते हुए किसान यात्रा निकालने पहले लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आवास तक का एरिया सील कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे