191 पर पहली पारी में सिमटी ऑस्ट्रेलिया,भारत को मिली 62 रन की बढ़त

191 पर पहली पारी में सिमटी ऑस्ट्रेलिया,भारत को मिली 62 रन की बढ़त

191 पर पहली पारी में सिमटी ऑस्ट्रेलिया,भारत को मिली 62 रन की बढ़त
आईएनन्यूज खेल डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे। दिन के खेल में भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाए तो ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में 191 रन ही बना पाई। भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पहली पारी के आधार पर 53 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बनाए थे और उसकी कुल बढ़त 62 रन की हो गई थी। मयंक अग्रवाल 5 जबकि जसप्रीत बुमराह (नाइट वॉचमैन) बिना खाता खोले खेल रहे थे।
दूसरी पारी में भारत के लिए पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की जोड़ी मैदान पर ओपनिंग करने उतरी। पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे पृथ्वी दूसरी पारी में महज 4 रन ही बना पाए। पैट कमिंस की अंदर आती हुई गेंद पर एक बार फिर से बोल्ड होकर वापस लौटे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मयंक अग्रवाल 5 जबकि नाइट वॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह 0 पर खेल रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में एक मात्र कप्तान टिम पेन ने अर्धशतक जमाया बाकी सभी बल्लेबाजी नाकाम रहे। पेन ने 99 गेंद पर नाबाद 73 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशाने ने 47 रन की पारी खेली। भारत के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के लिए मैथ्यू वेड और जो बर्न्स की नई जोड़ी मैदान पर उतरी। नियमित ओपनर डेविड वार्नर के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से वेड को यह जिम्मेदारी दी गई थी। 14वें ओवर तक मैदान पर टिके रहने के बाद जसप्रीत बुमराह ने वेड को 8 रन के स्कोर पर LBW कर वापस भेजा। इसके बाद बुमराह ने 29 रन पर खेल रहे दूसरे ओपनर बर्न्स को भी LBW कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने पहले ही ओवर में बड़ी सफलता हासिल की जब उन्होंने 1 रन पर खेल रहे स्टीव स्मिथ का विकेट झटका। 29 गेंद का सामना कर क्रीज पर डटे स्मिथ को अश्विन ने स्लिप में खड़े अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करवाया। ट्रेविस हेड को अपनी ही गेंद पर कैच कर अश्विन ने भारत को एक और सफलता दिलाई। पहला टेस्ट खेल रहे कैमरून ग्रीन को आर अश्विन ने 11 रन पर विराट कोहली के हाथों कैच करवाया।
चाय के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को उमेश यादव ने एक ही ओवर में दो झटके दिए। पहले उन्होंने 53.3 गेंद पर 47 रन पर खेल रहे मार्नस लाबुशाने को LBW आउट किया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करवाया। 15 रन बनाकर मिशेल स्टार्क रन आउट हुए। इसके ठीक बाद अश्विन ने नाथन लियोन को कोहली के हाथों कैच करवाते हुए अपना चौथा विकेट हासिल किया।
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पृथ्वी शॉ पहली पारी में मैच की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनका विकेट मिचेल स्टार्क ने हासिल किया था। मयंक अग्रवाल को पैट कमिंस ने एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। मयंक 40 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 40 गेंद पर 2 चौके की सहायता से 17 रन बनाने के बाद वह वापस लौटे। भारत को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा जो 160 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नैथन ल्योन ने मार्नस लाबुशाने के हाथों कैच आउट कराया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 42 रन पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर LBW आउट हुए। भारत का छठा विकेट हनुमा विहारी के रूप में गिरा। 25 गेंद पर 16 रन बनाकर वह जोश हेजलवुड की गेंद पर LBW होकर वापस लौटे। आर अश्विन 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें पैट कमिंस ने पिम पेन के हाथों कैच आउट करवा दिया। रिद्धिमान साहा ने 9 रन पर स्टार्क की गेंद पर अपना कैच टिम पेन को थमा दिया। उमेश यादव को स्टार्क ने 6 रन पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट करवा दिया। मो. शमी को बिना खाता खोले ही कमिंस ने आउट कर दिया जबकि बुमराह 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने चार, पैट कमिंस ने तीन जबकि जोस हेडलवुड व नाथन लियोन ने एक-एक विकेट लिए।
मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह। जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), कैमरोन ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नैथन ल्योन और जोश हेजल।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे