बिना फास्टैग वाले वाहन टोल प्‍लाजा नहीं कर पाएगें क्रास

बिना फास्टैग वाले वाहन टोल प्‍लाजा नहीं कर पाएगें क्रास

बिना फास्टैग वाले वाहन टोल प्‍लाजा नहीं कर पाएगें क्रास
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद कर दी जाएगी। एक जनवरी को हाईवे पर कार से कहीं जाने के लिए निकलें तो फास्टैग अवश्य लगा लें।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आगरा के आसपास के सभी टोल प्लाजा की एक जनवरी से कैश लेन बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
सरकार ने एक जनवरी से कैश लेन बंद करने का फैसला कर लिया है। अभी तक बिना फास्टैग वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर एक लेन से नकदी लेकर गुजारा जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक अरुण यादव ने बताया कि एक जनवरी से वह नकदी देकर टोल पार नहीं कर पाएंगे। नगदी की व्यवस्था बंद कर दी जायेगी। एक जनवरी से टोल प्लाजा से एक किमी पहले ही बिना फास्टैग वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। उन्हें वापस लाकर टोल प्रबंधन द्वारा बनाए गए स्टॉल पर दोगुनी कीमत देकर फास्टैग खरीदना होगा। इसके बाद ही वह टोल क्रॉस कर पाएंगे। ऐसा बिना फास्टैग वाहनों की वजह से टोल पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे