भैरहवां: जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने निकाला रैली, किया सभा
भैरहवां: जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने निकाला रैली, किया सभा
आई एन न्यूज रुपन्देही/ नेपाल
रुपंदेही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका वडा नंबर 4 के श्रीहनुमान मंदिर के प्रागंण में ओली सरकार के अलोकतान्त्रिक कदम के विरुद्ध जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्धारा आज शनिवार की दोपहा को विरोध सभा किया गया।
इसके पहले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर भैरहवां नगर का भ्रमण किया उसके उपरांत जुलूस सभा स्थल पर पहुंचकर सभा रूप में परिवर्तित हो गया।
विरोध सभा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष महन्थ ठाकुर विशिष्ठ अतिथि केंद्रीय कर्णी सदस्य महेंद्र यादव, पूर्व मंत्री सर्वेंद्र नाथ शुक्ला रहे ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि जनता पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा की ओली सरकार के अलोकतान्त्रिक कदम के विरुद्ध जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्धारा पूरे प्रदेश में सभा किया जा रहा है और केपी शर्मा ओली ,राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी द्धारा उठाए गए कदम से देश को डूबने स्थिति में पहुच रहा है । जिसके लिए हमसब को एकत्रित होकर देश को बचाना होगा ।
विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री शुक्ला ने कहा कि कम्यूनिस्ट की सरकार में मधेश की जनता के उपर अत्याचार तथा संसद विघटन कर देश को अंधकार में ले जाने कि को पूरी षडयंत्र है ।
कार्यक्रम को संबोधन पूर्व सिचाई मंत्री महेंद्र यादव, पूर्व वन मंत्री वकील मुस्लाम ,पूर्व कृषि मंत्री इकबाल अहमद ने किया । कार्यक्रम में विधायक कल्पना पाण्डेय , सन्तोष पाण्डेय सहित रवि रौनियार ,नगर अध्यक्ष अर्जुन
जायसवाल ,बासिर बब्लू , शैलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रामवतार यादव सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इस्लाम ने किया जबकी अध्यक्षता तथा पार्टी के केन्द्रीय सदस्य अजय बर्मा ने किया।
रूपंदेही नेपाल।





