नौतनवा: आक्रोशित जायसवाल समाज ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
नौतनवा: आक्रोशित जायसवाल समाज ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा नगर के जायसवाल सभा अतिथि भवन में चुनाव संबंधित एक प्रत्याशी को जबरिया विजय घोषित करने के संबंध में जायसवाल समाज के लोगों ने आज एसडीएम प्रमोद कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए उक्त चुनाव को निरस्त कराने की मांग किया।
बता दे की जायसवाल सभा अतिथि भवन के अध्यक्ष पद हेतु रविवार को चुनाव कराया गया। जिसमें 2 प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया था। चुनाव कमेटी ने 244 मतदाताओं की सूची जारी की थी उसे बोर्ड पर चस्पा भी करा दिया गया था। परंतु जब मतदान हुआ तो मतपेटिका 280 मत पड़ा। जिसकी घोषणा चुनाव कमेटी ने की, लेकिन जब वोटो गिनती किया गया तो 283 मत निकला। उक्त प्रकरण में एक प्रत्याशी को 143 मत तथा दूसरे को 139 मत बताया गया।
पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल ने इसका विरोध किया जब मत 244 था उसके बाद 280 मत पड़े और जब मत पेटिका में 280 मत पड़ा तो 383 वोट कहां से आ गए। इस अनियमितता के विरोध के बाद भी जयप्रकाश को विजई घोषित कर दिया गया।
जायसवाल समाज के लोगों ने बताया उक्त चुनाव प्रणाली पूरी तरह से अवैध है। जिसे निरस्त करते हुए चुनाव कमेटी के सभी पत्रावली तथा कागजात को जप्त कर दोबारा चुनाव कराया जाए।
इस चुनाव प्रक्रिया से जायसवाल समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। एसडीएम नौतावा ज्ञापन देने के दौरान जायसवाल समाज के मुख्य रुप से राजाराम जयसवाल, नित्यानंद गुप्ता, कृष्ण मुरारी जयसवाल, राजेंद्र प्रसाद जयसवाल, जय जायसवाल, दिलीप कुमार जायसवाल, रिंकू जायसवाल, ऋषि जायसवाल, अंजनी जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल, प्रमोद कुमार जायसवाल, मुन्ना जासवाल,मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





