नेपाल :शनिवार को अब पूरा दिन बंद रहेगा भैरहवा भंसार कार्यालय, काम रहेगा ठप
नेपाल :शनिवार को अब पूरा दिन बंद रहेगा भैरहवा भंसार कार्यालय, काम रहेगा ठप
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल राष्ट्र की भैरहवां भंसार कार्यालय में कल से एक नया नियम लागू हो गया है। अब शनिवार के दिन किसी तरह का कोई भी लोड माल वाहक पास नहीं होगा। नेपाल कस्टम पूरा दिन पूर्ण रुप से बंद रहेगा।
उक्त जानकारी आज शुक्रवार को
नेपाल भंसार प्रमुख मनीराम पौडेल द्वारा भैरव भंसार कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा एक सूचना के मुताबिक लिखा गया है कि यानी कल शनिवार को पूर्ण रूप से नेपाल भंसार कार्यालय बंद रहेगा
बता दें कि पहले शनिवार के दिन आधा ही दिन कार्य होता था। लेकिन अब कल से पूरा दिन कार्यालय बंद रहेगा।
इस सूचना को लेकर के भारतीय सीमा के मालवाहक ट्रकों में अफरा-तफरी मचा हुआ है वह अधिक से अधिक संख्या में जल्द से जल्द नेपाल में प्रवेश कर जाना चाहते हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





